Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्पान रिवर क्रॉसिंग रोप वे के लिए लाखों मिले*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार विस्गुली में कोसी नदी पर 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण कार्य के लिए अवशेष धनराशि स्वीकृत कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया...

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा इस योजना हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास, नैनीताल के माध्यम से कुल ₹85,73,000/-’ (रुपये पीछासी लाख तिहत्तर हजार मात्र) स्वीकृत किए गए थे। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 75 प्रतिशत अर्थात ₹64,29,750/- की धनराशि पूर्व में कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, रामनगर को निर्गत की गई थी जिससे कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 25 प्रतिशत धनराशि ₹21,43,250/- (रुपये इक्कीस लाख तैंतालीस हजार दो सौ पचास मात्र) को भी डी0एम0एफ0, नैनीताल के माध्यम से कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करते हुए अवशेष जो भी कार्य हैं तत्काल पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल...

इस रोप वे के निर्माण से कटीमी गजार विस्गुली क्षेत्र के ग्रामीणों को कोसी नदी पार करने में वर्ष भर सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी द्वारा धनराशि स्वीकृत कर समस्या का समाधान करने पर आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें