Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आज इन स्थानों पर पहुंचेगी रसोई गैस सिलेंडर की गाड़ी*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं/बिंदुखत्ता। ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का वितरण रोस्टर जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के अनुसार सुरुचि इंडेन गैस सर्विस एवं आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद...

रोस्टर के अनुसार सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा परमा, देवरामपुर गेट, बच्चीधर्मा, दीना, दीना डी क्लास, दौलिया, ट्रांसपोर्ट लाइन, हाटाग्राम, बंगाली कॉलोनी तथा इंद्रा नगर-1 क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

दूसरी ओर आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी के अंतर्गत दुर्गापालपुर परमा, पेशकारपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, जगदम्बा कॉलोनी, बकुलिया, हरिपुर लालमणि, जीतपुर नेगी, बजवालपुर, तीनपानी सोनकर फार्म, एकता विहार (वार्ड-15), धनपुर, प्रगति विहार, अमना विहार, शक्ति विहार, पुष्प गली, वृंदावन कॉलोनी, नागेश्वर महादेव कॉलोनी, बोरा कॉलोनी, भरतपुर (भाग-1 व 2), हरमपुर कवीरा तथा खुशालपुर क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें तथा अनावश्यक भीड़ न लगाएं, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को पंख: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने 149 मेधावियों को दिए स्मार्टफोन, कहा— 'बेटियां ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव'
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें