

देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया।जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है, माना जा रहा है कि पुनः महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी जाएगी।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और अध्यक्ष के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया।
आज महेंद्र भट्ट के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार ऐसे में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
बताया जाता है उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार 1 जुलाई को की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के लिए भट्ट को फिर से जिम्मेदारी दी जा रही है।
इस निर्णय को संगठनात्मक स्थिरता और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में पार्टी का फैसला महेंद्र भट्ट की पुनः ताजपोशी में सहायक रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: मिशन: २०२७ *तो क्या सीएम पुष्कर धामी को बनना पड़ेगा धुरंधर*! *क्या अंकिता भंडारी प्रकरण बनेगा गले की हड्डी*! पढ़ें : खास अपडेट…
Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट…
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित