Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: महेंद्र भट्ट पुनः होंगे भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष! पढ़ें क्या कारण रहा कि महेंद्र भट्ट की पुनः होगी ताजपोशी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून।  आज उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया।जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है, माना जा रहा है कि पुनः महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और अध्यक्ष के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

आज महेंद्र भट्ट के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार ऐसे में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

बताया जाता है उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार 1 जुलाई को की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के लिए भट्ट को फिर से जिम्मेदारी दी जा रही है।

इस निर्णय को संगठनात्मक स्थिरता और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में पार्टी का फैसला महेंद्र भट्ट की पुनः ताजपोशी में सहायक रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें