Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मंडी समिति अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने किया पंडित नारायण दत्त तिवारी की मूर्ति का अनावरण! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/बिंदुखत्ता/ डुंगरपुर/लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मंडी परिसर हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्व. नारायण दत्त तिवारी पार्क का उद्घाटन किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने किया।

इस अवसर पर डा. कपूर ने कहा कि स्व. तिवारी जी सच्चे जननायक थे, जिन्होंने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश—दोनों ही राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि तिवारी जी को “विकास पुरुष” के रूप में इसलिए जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लापता महिला का झाड़ियों में मिला शव*! पढ़ें लालकुआं कोतवाली अपडेट...

डा. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में किसानों की सुविधा हेतु सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्व. तिवारी जी की सोच थी कि विकास की राजनीति ही सच्ची राजनीति है, और आज समाज को दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उसी भावना से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। सभी ने विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी जी को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन गिरी गोस्वामी, दीपक बल्यूटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष बिंदुखत्ता जीवन जोशी ने कहा पंडित नारायण दत्त तिवारी की विकास परक सोच का भावी राजनेताओं को अनुसरण करना चाहिए! कैसे निवेश करते थे पंडित नारायण दत्त तिवारी इस दिशा में भावी राजनेताओं को अध्ययन करना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड की महान विभूति पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा के बाद पंडित नारायण दत्त तिवारी ऐसा नाम भारत की राजनीति में था जिसका कोई विकल्प नहीं था!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *74 अपात्र कार्ड चिन्हित किए*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इधर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में भी उनकी प्रतिमा का ग्रामीणों द्वारा अनावरण किया गया जिसमें सभी दलों संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बिंदुखत्ता में भी उनकी मूर्ति पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का नाम अमर रहेगा।

लालकुआं। तहसील दिवस पर स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने जन समस्या सुनने के दौरान पंडित नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि उनकी विकास परक सोच आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित शेखर दुम्का भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें