

लालकुआं। गौला नदी से खनन शुरू हो गया है! संभवतः सात नवंबर से नदी विधिवत खुल जाएगी! सभी गेटों में कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटे ठीक कर दिए गए हैं निगम कर्मचारी बताते हैं लालकुआं गेट पर अब तक 205 वाहनों ने अपना फॉर्म जमा कर निकासी की अनुमति प्राप्त कर ली है!
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने इसके लिए सीएम पुष्कर धामी को ज्ञापन सौंपा था और जल्द खनन शुरू करने का निवेदन किया था! विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा सरकार सबको रोजगार देने की प्रयासरत है और धामी सरकार ने वह काम किया है जो कोई कर नहीं सका! सीएम पुष्कर धामी का विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने आभार व्यक्त किया है।
वाहन स्वामियों ने अब तक स्टोन क्रशर से रेट तय नहीं किया है जिससे वाहन किस रेट खनन डालेंगे ये भी तय करना होता है! इधर ग्रामीणों ने कहा है नदी से बचाव के लिए जल्द दीवार निर्माण कराया जाए वरना आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था की होगी।
वाहन स्वामियों ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है और नहीं स्टोन क्रशर स्वामियों की तैयारी हुई है! खनन कार्य शुरू होने की संभावना देख मजदूरों ने भी हलचल बढ़ गई है तो वहीं वाहन स्वामी भी वाहनों को गैराजों से निकाल रहे हैं!
ग्रामीणों ने कहा है सुरक्षा दीवार नहीं बनी और जल्द खनन के साथ ही काम प्रारंभ नहीं हुआ तो जनता चुनाव में इसे लेकर आंदोलित होगी क्योंकि जनता का सब कुछ नदी में समाते जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 18 फरवरी से वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता में श्रीमद् देवी भागवत कथा प्रारंभ! पढ़ें कब आ रहे हैं कांवरिए…
ब्रेकिंग न्यूज: अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस की गतिविधियाँ अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रहीं! पढ़ें कितने प्रतिभागी ले रहे भाग…
ब्रेकिंग न्यूज: (सीडीओ) ने किया ब्लॉक का निरीक्षण! पढ़ें क्या दिए निर्देश…