Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: (सीडीओ) ने किया ब्लॉक का निरीक्षण! पढ़ें क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर विकास खण्ड कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान आर.ई.ए.पी परियोजना कार्यालय में एक कार्मिक के अनुपस्थित पाए जाने उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर बीडीओ को अनुपस्थित कार्मिक के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आमजनता ब्लाक कार्यालय में स्वयं के कार्य हेतु 10 बजे से 2 बजे के मध्य आते हैं इसलिए अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर 3 बजे के उपरान्त ही जांए।

उन्होंने कहा आमजनता के सभी कार्य ब्लाक से होते है इसलिए जनमानस के कार्यों में कोई कोताई ना हो।

उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण पर जाते है, जिस क्षेत्र में भ्रमण के लिए जा रहे हैं उस क्षेत्र का नाम, दिनांक व समय अवश्य भ्रमण पंजिका में अंकन किया जाए।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिये कि आमजनमास के कार्य सुगमता पूर्वक हों और उनकी समस्याओं को त्वरित गति से समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज* *महिलाओं ने इतिहास रच डाला*! * बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए बरसात में भी निकली सड़कों पर*! सरकार ने भेजा प्रतिनिधि! पढ़ें ~उत्तराखंड की बड़ी खबर...

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के यह भी संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यशवंत बोहरा विकास खण्ड कार्यालय से भीमताल के लिए कार्यमुक्त होने के उपरांत चार्ज देने से पूर्व मेडिकल अवकाश में चले गये है।

जिसको गम्भीरता से लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को तीन दिनों के भीतर सम्बन्धित अधिकारी का मेडिकल बोर्ड परीक्षण कराने के उपरान्त भीमताल में योगदान आख्या देने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर अहमद के साथ ही ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें