Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ६ नवंबर को नैनीताल जिले के कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग! पढ़ें कब कहां होंगे सीएम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

फाइल फोटो

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुँचेंगे, जहाँ से 09:55 बजे नैनीताल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधायक के सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन*! पढ़ें दुखद समाचार...

मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात 12:25 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12:45 बजे नगर वन रामनगर पहुँचेंगे, जहाँ ‘जन वन महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे तथा 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीपैड से देहरादून को रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें