Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज *क्या सिल्वर जुबली कार्यक्रम में राजस्व गांव घोषित किया जाएगा बिंदुखत्ता*! “जनता लगाकर बैठी है ऐसी उम्मीद*! पढ़ें प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुख़त्ता। राजस्व गांव घोषित होने की उम्मीद बलवती होती प्रतीत हो रही है लोगों को उम्मीद है कि राज्य स्थापना दिवस सिल्वर जुबली पर बिंदुखत्ता की जनता को राजस्व गांव का तोहफा दिया जाएगा!

ADVERTISEMENTS

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रयास और सीएम पुष्कर धामी की धमक क्या गुल खिलाती है इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! वन अधिकार समिति ने कहा है सभी कार्यवाही पूरी है सिर्फ अधिसूचना का जनता को इंतजार है!

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

जनता डॉ मोहन बिष्ट के आश्वासन पर अडिग है और राज्य स्थापना दिवस पर राजस्व गांव घोषित करने के पल का इंतजार कर रही है! लोगों को पहले उम्मीद थी कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित कर दिया जाएगा लेकिन वह उम्मीद अब नौ नवंबर पर आकर टिक गई है!

जनता कहती है जो राजस्व गांव घोषित करेगा वह पांच दशक तक यहां जनप्रतिनिधि चुना जाएगा! हर कोई आजकल नौ नवंबर को राजस्व गांव घोषित होने की चर्चा कर रहा है!

उम्मीदों की टोकरी स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट और सीएम पुष्कर धामी सरकार के खलियान से आनी है इसलिए हर कोई आजकल राज्य स्थापना दिवस पर अपने सपनों के साकार होने की उम्मीद पाले हुए है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...

देखना होगा जनता की उम्मीद पर सरकार और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट खरे उतर पाते हैं! जनता उम्मीद लगाकर बैठी है क्योंकि धामी सरकार ने वह किया है जो पूर्व में किसी ने नहीं किया!

मुख्यमंत्री घोषणा में इस मांग को विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रयास से रखा जाना भी उम्मीद की किरण ही है! सिल्वर जुबली कार्यक्रम में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाएगा ऐसी जगह जगह चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें