Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मां नंदा सुनंदा मेले का विधिवत समापन! पढ़ें फिर कहां शुरू हो गया मेला तीन दिन का…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध तीन मंदिर नंदा सुनंदा मेला, मां नंदा सुनंदा मेला कार रोड, मां नंदा सुनंदा मेला कमेटी शीशम भुजिया में चल रहा मेला आज विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर, उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करने के उपरांत विसर्जित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

तीन मंदिर रावतनगर बिन्दुखत्ता में ऐतिहासिक मेला आयोजित हुआ और भीगते हुए रात भर सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने वाले कलाकारों ने समा बांध कर लोगों के बीच यादगार मेला साबित कर दिया। जमकर झोड़ा चांचरी गाते हुए लोगों ने भीगते हुए मां नंदा सुनंदा मेले में चार चांद लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर...

शीशम भुजिया में भी जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक विधि विधानों का मेले के माध्यम से प्रदर्शन किया।

कार रोड मां सरस्वती मंदिर में आयोजित होने वाले मां नंदा सुनंदा मेले में भी जमकर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया।

इधर मां नंदा सुनंदा मंदिर इंद्रा नगर प्रथम में 31 अगस्त से मेला प्रारंभ जो 3 सितंबर तक चलेगा। उस मेले में जितेंद्र तोमक्याल, नीलम गंगोला, नवीन पाठक, राकेश जोशी सहित कई कलाकार आमंत्रित हैं।

इसके अलावा कई स्थानीय स्कूल माधो सिंह हाईस्कूल इंद्रानगर बिंदुखत्ता सहित कई स्कूलों के कलाकार भी आमंत्रित किए हैं। इस मेले में तीन दिन तक उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का प्रदर्शन होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया गंभीर मुकदमा, हत्या की साजिश और उत्पीड़न का लगाया आरोप; अस्पताल में भर्ती
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें