Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *खुर्पाताल में लगा बहुउद्देशीय शिविर*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत खुर्पाताल के जूनियर हाई स्कूल खुर्पाताल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण...

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती 04, पेयजल/जल जीवन मिशन 15,लोक निर्माण विभाग 13, समाज कल्याण विभाग 03, कृषि विभाग 08, वन विभाग 02, राजस्व विभाग 06, लघु सिचंाई 06, उडेरा, 03, खाद्य आपूर्ति 03, उद्यान विभाग 02, दुग्ध विभाग 01 लाभार्थी को लाभ प्राप्त किया।

इसी प्रकार विद्युत विभाग के 03, शिक्षा विभाग के 01, पुलिस विभाग 01 तथा नगर पालिका के 01 आवेदन से प्राप्त हुए। बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 468 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवी बिष्ट, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, ब्लाक प्रमुख डॉ0 हरीश बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष उप्रेती, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, तहसीलदार अक्षय भट्ट के साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने चमोली को दी ₹149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें