Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अमगढ़ी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन*!पढ़ें कोटाबाग संवाददाता की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/कोटाबाग।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कोटाबाग की न्याय पंचायत अमगढ़ी के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अमगढ़ी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्य द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपित किशोर, पुलिस तलाश में जुटी

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचंाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को लाभ पहुॅचाया गया।

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। शिविर में 75 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 331 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राशन कार्ड धारक करवा लें केवाईसी*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट...

कार्यक्रम में दर्जा धारी मंत्री दिनेश आर्या, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, जिला पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ,जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रहें।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें