Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को आएगा! देखें बेवसाइड…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है।

ADVERTISEMENTS

बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षाफल 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2024 का रिजल्ट भी इसी दिन जारी होगा।शनिवार को परिषद कार्यालय में आयोजित परीक्षाफल समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 1,13,688 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 2,268 व्यक्तिगत और 1,11,420 संस्थागत छात्र थे। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,05,298 संस्थागत और 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें