Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज *अब हल्दूचौड में पड़ी डकैती! बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात साफ*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआ। यहां हल्दूचौड चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गापालपुर परमा फेस-1 में लाखों रुपए की डकैती पड़ गई है! यह चोरी भी बिंदुखत्ता चित्रकूट/संजयनगर की तर्ज पर हुई है।

ADVERTISEMENTS

इस बड़ी चोरी की वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का मुख्य ताला तोड़कर घर को पूरी तरह खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मकान स्वामिनी कमला बिष्ट का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर रात के अंधेरे में घर में घुस गए। सुबह जब परिजन लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। घर का सारा जेवर गायब देख परिवार के होश उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डब्बू भाई* की माता का हाल जाना*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...हल्द्वानी से लड़ सकते हैं क्या चुनाव ?

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा है पुलिस अविलंब चोरी का खुलासा कर समाज से भय का माहौल समाप्त करे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी आवश्यक है।

इस सनसनीखेज चोरी ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के सामने पहली बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। क्षेत्रवासियों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

लोगों का कहना है कि यदि पुलिस शीघ्र खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करती है तो जनता का विश्वास मजबूत होगा, अन्यथा अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी राजस्व गांव घोषित करें*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अब देखना यह होगा कि नए चौकी प्रभारी इस चुनौती को किस तरह स्वीकार करते हैं और चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा कितनी जल्दी कर पाते हैं। जिस हिसाब से लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय है ।

पुलिस प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेना ही होगा जिससे समाज में भय और दहशत का माहौल समाप्त हो। लोगों की मानें तो बाहरी लोगों का अत्यधिक आगमन सीधे साधे लोगों के लिए बेहद चिंतनीय है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित शेखर दुम्का ने कहा है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में बात की है और पुलिस अपने काम में जुट गई है। बताते चलें इससे पूर्व बिंदुखत्ता में पड़ी दिन दहाड़े डकैती का लालकुआं/बिंदुखत्ता पुलिस ने एक सप्ताह में खुलासा कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें