Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने वाली है सरकार*! विधायक बोले चल रही तैयारी! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सोमवार को कैम्प कार्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने मुलाकात की इसके बाद उन्होंने मंडल अध्यक्ष रोहित शेखर दुम्का के हवाले से बताया कि बिन्दुखत्ता सहित वन भूमि पर बसे गाँवों को राजस्व ग्राम बनाने हेतु की जा रही कार्यवाही पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रील के जुनून ने छीनी मासूम की जिंदगी: लालकुआं में भाई की डांट से आहत 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Ad

इसके अतिरिक्त विधानसभा के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं को पूर्ण करने हेतु शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंप कर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की सभी ज्वलंत समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सीएम पुष्कर धामी ने विधायक को त्वरित व सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा वह राजस्व गांव घोषित करने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं और सीएम पुष्कर धामी ने इसी के चलते इसे सीएम घोषणा में शामिल किय गया है। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर धामी सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राजस्व गांव घोषित करने का मन बना चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें