Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में आड़े आ रहे सभी भवन टूटेंगे! पढ़ें पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। आज जिला उधम सिंह नगर में स्थापित पंतनगर एयरपोर्ट के बहुप्रतीक्षित विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विस्तारीकरण क्षेत्र में आने वाले समस्त कार्यालय भवनों का शीघ्र ध्वस्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। केन्द्र सरकार की टीम के आने की सूचना से सबके हुए कान खड़े।

ADVERTISEMENTS

जिला सभागार में आयोजित इस बैठक के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए और साथ ही चेताया कि भारत सरकार की टीम शीघ्र ही निरीक्षण के लिए पहुंचने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर की यात्रा में गीता का योगदान*! पढ़ें *संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात...

इसलिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पंतनगर थाना, चिकित्सालय और विद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों को भी शीघ्र शिफ्ट किया जाए।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि चिकित्सालय के लिए वैकल्पिक भवन चिन्हित कर लिया गया है और दो दिन में स्थानांतरण कर दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना भी जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय 25 मई के बाद ग्रीष्मावकाश में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। टीडीसी और पंतनगर विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु टेंडर हो चुके हैं और कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बायोटेक लैब के विस्थापन कार्य में विलंब पर नाराजगी जताई और उपजिलाधिकारी को आज ही निरीक्षण कर विस्थापन कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट विस्तार क्षेत्र में आने वाली विद्युत लाइनों को भी तत्काल शिफ्ट किया जाए, जिसके लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट का निधन, लालकुआं में शोक की लहर...

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, अधीक्षण अभियंता विद्युत एस.सी. त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, टीडीसी के महाप्रबंधक डॉ. अभय सक्सेना, पंतनगर विश्वविद्यालय के सीजीएम जयंत सिंह, बायोटेक निदेशक संजय कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें