Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बेस अस्पताल हल्द्वानी की दोनों लिफ्ट खराब होने से डायलिसिस को आने वाले मरीज परेशान! पढ़ें नैनीताल के डीएम ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी में लिफ्ट खराब होने से डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल की दोनों खराब लिफ्ट को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में खराब हुई दो लिफ्ट जल्द मरीजों के जाने लायक हो जाएंगी।

इन खराब लिफ्ट को ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय को दिए। ये लिफ्ट किडनी रोगियों की आवाजाही के लिए लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan:बिंदुखत्ता निवासी महिला की गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी ढाई माह की बच्ची,मौत....

लेकिन इनके खराब होने से डायलिसिस को आने वाले मरीजों को सीढ़ियों से चढ़कर डायलिसिस को जाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उक्त लिफ्ट खराब होने की बात संज्ञान में आने के तुरंत बाद ही जिलाधिकारी ने लिफ्ट को ठीक करने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के एस दताल के साथ ही विशेष तौर पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश साफ हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर संवेदनशीलता बरती जाए।

क्योंकि ये दोनों लिफ्ट किडनी जैसे रोगी जिनकी डायलिसिस होती है उनके लिए विशेष तौर पर लगाई गई हैं।

इन लिफ्ट के खराब होने से डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए इनका तुरंत ठीक होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल में पकड़ा गया बाघ*! *आदमखोर है या नहीं मूंछ से होगी जांच"! पढ़ें भीमताल अपडेट...

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि शुक्रवार को जिस कंपनी की लिफ्ट है उसे लिफ्ट रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।

साथ ही यही कंपनी लिफ्ट का वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य भी करेगी। इसमें बजट की व्यवस्था भी अस्पताल की प्रबंधन समिति के बजट से किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें