Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस का धावा*! पढ़ें कितनी महिला पकड़ी गई और कितने हुए फरार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक कृत्य देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की कर सेक्स रैकेट चलाने वाले वर्ग में हड़कंप मच दी है।

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी के आदेश पर गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया स्थित एक नामचीन स्पा सेंटर पर मजबूत जानकारी मिलने पर छापेमारी कर चल रहे सेक्स रैकेट के एक बड़े नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य संचालक (मालिक) चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मौके से 6 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया है और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नकदी व ग्राहकों की एंट्री वाला रजिस्टर बरामद किया है।

बताया गया है कि नौकरी का झांसा देकर इन महिलाओं को धकेला दलदल में! नेपाल और दिल्ली से बुलाई गई थीं पकड़ी गई सभी युवतियां

बताया गया है कि पुलिस को पिछले काफी समय से तिकोनिया क्षेत्र के इस स्पा सेंटर में थेरेपी और मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...vdo

इसी के चलते पुख्ता इनपुट के आधार पर जब संयुक्त टीम ने अचानक स्पा सेंटर के भीतर धावा बोला, तो वहां बने अलग-अलग केबिनों (कमरों) के भीतर युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। बताया जाता है कि पर्दा उठने के बाद हल्द्वानी में अन्य चलने वाले ऐसे काले कृत्य के ठेकेदार भूमिगत हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें