Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बिजली के पोल में आया करंट! महिला की मौत! पढ़ें गोगिना अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

गोगिना। यहां आज सुबह सुबह बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक वृद्ध महिला की जान चली गई जबकि कई स्कूल के बच्चे बाल बाल बचे हैं।

ADVERTISEMENTS

सूचना के अनुसार आज सुबह गोगिना में एक महिला राह चलते बिजली के करंट से बेमौत मर गई। लोगों ने बताया कल बारिश होने से एक पेड़ टूट कर बिजली की लाइन में गिर गया था, जिसे हटाने के लिए जे ई को लोगों ने फोन किया लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण फोन नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

इसके बाद लोगों ने पेड़ खुद हटाया लेकिन बिजली के पोल में करंट फैला था जो किसी को पता नहीं था, तभी एक वृद्ध महिला वहां से गुजरी तो पोल की सेफ्टी के लिए लगाए गए तार में करंट बह रहा था।

महिला जैसे ही वहां से गुजरी तो उसे करंट लग गया और वह आधी जल गई लोग कुछ करते कि उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही दस पंद्रह स्कूल के बच्चे जो रोज इस रास्ते स्कूल जाते थे वह आज पेड़ टूटने की खबर से दूसरे रास्ते निकल गए वरना आज बड़ी अनहोनी हो जाती।

लोगों ने कहा बिजली विभाग को कई बार कहा गया लेकिन वह बिजली के पोल के निकट खड़े पेड़ नहीं हटा रहा जिससे पहले भी इस गांव में ऐसी घटना घट चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

इस घटना से गांव में बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैल गया है लोगों ने डीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर धामी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें