Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नगर पंचायत लालकुआं में विभिन्न कार्यों की जांच के निर्देश*! पढ़ें डीएम ने क्या दिया निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर पंचायत लालकुआँ के विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौंपी जांच।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने नगर पंचायत लालकुआँ से संबंधित विभिन्न कार्यों में संभावित वित्तीय एवं प्रक्रियात्मकअनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच...

प्राप्त शिकायतों में डस्टबिन क्रय में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया अपनाए खरीद किए जाने, नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित शौचालयों को ध्वस्त कर पुनः निर्माण कराए जाने, छठ पूजा स्थल पर कराए गए पुनर्निर्माण कार्य की आवश्यकता एवं औचित्य तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शीतकाल में अलाव हेतु लकड़ी की असामान्य रूप से अधिक खपत एवं उससे संबंधित भुगतान प्रक्रियाओं की पारदर्शिता एवं वैधता से जुड़े विषय शामिल हैं।

उक्त सभी बिंदुओं की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं समयबद्ध जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित अभिलेखों जैसे टेंडर, स्वीकृति, भुगतान एवं मापन पुस्तिकाओं का परीक्षण करें, कार्यों का भौतिक सत्यापन कराएं तथा वित्तीय नियमों एवं शासनादेशों के अनुपालन की विस्तृत जांच करें।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास और कुंभ 2027 के लिए बड़ा फैसला: धामी सरकार ने 755 करोड़ रुपये की 5 बड़ी परियोजनाओं को दी हरी झंडी

यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही परिलक्षित होती है तो उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

जांच अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे समस्त तथ्यों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें