

रुद्रपुर। यहां उधमसिंह नगर जिले से दु:खद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जाने से पहले उन्हें जगाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं उठे तो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय शोक का माहौल बन गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का अचानक निधन हो गया।
54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्ला गरका के निवासी थे। जो वर्तमान में रूद्रपुर कोतवाली के सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है , जानकारी के अनुसार रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी. ड्यूटी से पहले वे सुबह उठे, भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए।
दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और फिर से सो गए, सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 10 बजे, जब उनकी ड्यूटी का समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की।
बहुत प्रयासों के बावजूद जब संजय खाती नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई. तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रूद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद आवश्यक कार्रवाई की गई. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी. अचानक हुई इस मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।
सहकर्मियों ने बताया कि संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे. उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।
मौत के कारणों का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। इस घटना से परिवार स्तब्ध और बदहवास हो गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट…vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल…
ब्रेकिंग न्यूज: *महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन*! पढ़ें ~~ कहां था मुख्य कार्यक्रम…