Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: राजस्व गांव के लिए खुले दमुआढूंगा वासियों के रास्ते! पढ़ें कितने लोगों को मिल रहा राजस्व गांव का लाभ…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को मिलेगा मालिकाना हक। यह बात राज्य सरकार में दर्जा राज्य मंत्री, शंकर कोरंगा, ने कही है उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता के हित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दमुआढूंगा क़े लिए लिया गया फैसला ऐतिहासिक निर्णय और जनता क़े लिए एक बड़ी सौगात है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल

इस क्षेत्र के हजारों निवासियों को अब उनके घर और ज़मीन पर मालिकाना हक मिल सकेगा।

यह निर्णय राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 48 के अंतर्गत जारी शासनादेश के तहत लिया गया है, जिसके अनुसार 21 अगस्त 2025 को शासन द्वारा आधिवासियों को भूमि स्वामित्व का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस आदेश के अनुसार हल्द्वानी (नैनीताल) तहसील के अंतर्गत इस क्षेत्र की 578 एकड़ भूमि में निवासरत लगभग 45,000 की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में तेजी से सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस फैसले के बाद वार्ड सं. 35, 36, 37, 38 के निवासियों को अब अपनी भूमि का मालिकाना हक प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं

लंबे समय से उपेक्षित रहे दमुआढूंगा क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व रिकॉर्ड में कानूनी स्वामित्व का लाभ मिलेगा। इससे न केवल लोगों के जीवन में स्थायित्व आएगा, बल्कि वे अब सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी पूर्ण लाभ उठा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें