Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सवाड़ वीर सैनिकों की फैक्ट्री है*! पढ़ें *सीएम पुष्कर धामी* ने किस मेले को किया राजकीय मेला घोषित…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चमोली। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवाल के सैनिक बाहुल्य सवाड़ गांव पहुंचे। यहां सीएम ने 18 वें अमर शहीद मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपालराम टम्टा, राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल,राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर सीएम धामी का स्वागत किया.शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने कहा सवाड़ वीर सैनिकों की फैक्ट्री है. वीरों के इस गांव के सैनिकों ने पेशावर कांड से लेकर प्रथम विश्व युद्ध ,द्वितीय विश्व युद्ध और ऑपरेशन ब्लू स्टार में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया.सीएम धामी ने कहा मैं स्वयं एक फौजी का बेटा हूं।

इस वीर भूमि में आकर मेरे पिताजी की सुनाई गई कई वीरगाथाओं की स्मृतियां फिर से जीवंत हो उठी हैं. सवाड़ गांव के वीर सपूतों ने सदैव राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है.सीएम धामी ने कहा हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे सैनिक ही नहीं, बल्कि हमारे स्वदेशी हथियार भी दुनिया के किसी भी आधुनिक हथियार से कम नहीं हैं।

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना में जो सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं. उन्हें देखकर अत्यंत गर्व और हर्ष की अनुभूति होती है. एक समय था जब भारत रक्षा उपकरणों के लिए पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रहता था, लेकिन आज हमारा देश उन्हीं रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पोल्ट्री बिजनेस का बड़ा मौका: कुक्कुट विकास नीति-2025 के तहत मिलेगी ₹63 लाख तक की बंपर सब्सिडी

थराली विधायक द्वारा सौंपे गए 6 सूत्रीय मांग पत्र को मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा में शामिल करते हुए कहा कि इन सभी मांगो पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही. मुख्यमंत्री धामी ने कहा जनभावनाओं को देखते हुए नंदादेवी राजजात के बाद ग्वालदम -देवाल-वाण -तपोवन मोटरमार्ग को बीआरओ को सौंपा जाएगा।

इसके साथ ही अमर शहीद मेला सवाड को राजकीय मेला घोषित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तोरती रामपुर से गुडप होते हुए कपकोट बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी घोषणा मंच से की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें