
नैनीताल। जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर एवं पाले की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।
यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर लागू होगा।
संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि आदेश की सूचना समय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता…
ब्रेकिंग न्यूज: “किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार…
ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना बीसवें दिन भी जारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…