

लालकुआं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लालकुआं इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद यादव, विकास गुप्ता, शुभम कुमार व नगर मंत्री गोविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विकास गुप्ता व शुभम कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके राष्ट्रवादी चिंतन तथा युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने के संदेश पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
ब्रेकिंग न्यूज: *वक्त ने चुरा लिया सुर कोकिला आशा भोंसले को*! पढ़ें दुखद समाचार…
*भक्ति में आडंबर नहीं भाव होना चाहिए* *आज तब प्रासंगिक लगते हैं महान पंडित वल्लभाचार्य के विचार जब पूजा करते फोटो अपलोड हो रही मोबाइल में*! पढ़ें खास प्रस्तुति…