

लालकुंआ प्रधान संपादक जीवन जोशी की कलम से विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख युवा नेता कहें या फिर हर किसी की मदद करने वाला नेक इंसान कहें! हंसमुख मिजाज सोनू पांडे की मौत ने लोगों को अंदर से तक झकझोर कर रख दिया है और सोचने को मजबूर कर दिया कि आखिर एक होनहार उभरता सितारा यूं ही कैसे चला गया!
लालकुआं विधानसभा के किंग मेकर सोनू पांडे को कहा जाता था लेकिन जिस तरह वह दुनियां को छोड़ गए ये कई अनुत्तरित सवाल लगातार लोगों के जेहन में उठ रहा है कि एक उभरता सितारा और विधायक डॉ मोहन बिष्ट का दशक पुराना साथी बिन कुछ कहे सुने चिरनिंद्रा में लीन हो गया! अस्पताल से जब शव घर पहुंचा तो हजारों लोग सोनू पांडे के अंतिम दर्शन को उनके घर पहुंच गए!

वह अपनी बूढ़ी मां एक छोटे भाई तथा विवाहित बहिन सहित संयुक्त परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए! विधायक डॉ मोहन बिष्ट स्वयं इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वह उनका परिवार का सदस्य जैसा था जो उनके लिए काम करता था! लेकिन समय की बलिहारी है नया घर बनाया उसमें एक दिन भी नहीं रहे सोनू पांडे और हल्दूचौड़ में लगभग पांच माह से किराए पर रहते थे!
एक हाइवा और एक कार के मालिक थे और घर परिवार सब ठीक! इसके बाद इस आत्मघाती कदम को क्या समझा जाए! क्यों सोनू पांडे को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा ये अनुत्तरित सवाल सदा अनुत्तरित सवाल बनकर रहेगा ?
क्योंकि कोई गवाह सुसाइट नोट सोनू पांडे नहीं छोड़ गए! विधायक डॉ मोहन बिष्ट और उनकी पत्नी ने अश्रुपूरित नेत्रों से सोनू पांडे के आवास पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि आज उनका एक बहुत बड़ा शुभ चिंतक खो गया जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पांडे ने कहा सोनू पांडे की मृत्यु से पार्टी को भी नुकसान हुआ है क्योंकि वह एक कर्मठ व्यक्ति थे जो जज्बाती थे और पार्टी के प्रति उनके अंदर जुनून था!
भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ रोहित दुम्का, नवीन पपोला, अरुण जोशी, कुंदन चुफाल, कुंदन मेहता, गोविंद बिष्ट, गंगा सामंत, हरीश पांडे, मनोज पांडे, भुवन पांडे, विधायक प्रतिनिधि मनीष बोरा, भाजपा नेता इन्दर सिंह बिष्ट, बॉब मेहता, विजय जोशी, दीपक जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने अपने प्रिय सोनू पांडे को चित्रशिला में अंतिम विदाई दी!
यहां विधायक अपने आंसू नहीं रोक पाए! इसके अलावा जिसकी भी सोनू पांडे ने मदद की होगी वह सैकड़ों आंखें नम थी! सन्नाटा और लोग स्तब्ध हो गए हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो गया! लोगों का कहना था उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में एक युवा नेता को खो दिया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता के 120 युवाओं ने सेना भर्ती में लहराया परचम, पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा की निःशुल्क ट्रेनिंग लाई रंग”
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के युवाओं में भरा है देश प्रेम का जज्बा*!पढ़ें! *कहां नहीं हुआ शहीद स्टेडियम का काम शुरु…
ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं कमीश्नर खुद आपदा में फंसे*! पढ़ें: नैनीताल अपडेट…