Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ब्रिटिश कालीन नक्शों के संरक्षण की कवायद शुरू! पढ़ें कमिश्नर दीपक रावत की पहल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में नैनीताल में एक विशेष कार्य किया गया, जहां 1895 का ब्रिटिश कालीन नैनीताल नगर का मूल नक्शा, जो दीमक के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, को पुनः तैयार कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *कांग्रेस किसे देगी लालकुआं से टिकट* ? पढ़ें : *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट*...
Ad

यह कार्य भोपाल स्थित कंपनी DigiRam द्वारा किया गया, जिसने इस ऐतिहासिक नक्शे की उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रतिकृति तैयार कर उसे कैनवास पर मुद्रित किया। उसकी एक प्रति आयुक्त कार्यालय, नैनीताल में भी संरक्षित की गई है।

इस पहल के माध्यम से कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मौजूद ऐतिहासिक अभिलेखों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे ये धरोहरें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकें।

आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऐतिहासिक महत्व वाले ऐसे नक्शों, अभिलेखों और दस्तावेजों की पहचान करें, जिन्हें डिजिटलीकृत या भौतिक रूप से संरक्षित किया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने संस्कृति सचिव से भी वार्ता की है ताकि राज्य स्तर पर भी इस कार्य को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विभाग सम्हालते ही किया सुबोध उनियाल ने दौरा*! पढ़ें देहरादून अपडेट...

उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे शोध, शिक्षा और स्थानीय इतिहास की समझ को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे दस्तावेज भविष्य में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें