Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचन नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचन नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के क्रम में, विवेक राय, अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (Booth Level Agent) के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध: डायवर्जन टनल 2. (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली! पढ़ें कब हुआ था काम शुरु...

श्री राय ने अवगत कराया कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तकIndian National Congress द्वारा 643 तथाBharatiya Janata Party द्वारा 913बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है।

अन्य राजनीतिक दलों से भी शीघ्र बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचन नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचन नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है।

कुल 8,14,878 मतदाताओं के सापेक्ष 6,31,277 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो लगभग 77.47 प्रतिशत है।

इसके अतिरिक्त, 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक युवा एवं महिला मतदाताओं की पहचान हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क एवं समन्वय संवाद स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की क्यूआरटी अलर्ट: 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त

बैठक में Election Commission of India की डिजिटल पहल “Book a Call with BLO” के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस व्यवस्था के माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मतदाता संबंधी शिकायतें एवं प्रश्न सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुँचेंगे तथा उनका समाधान 48 घंटे से पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा।

उक्त बैठक में हंसा दत्त पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल सहित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी हरिश चंद्र, प्रकाश पटवाल, प्रकाश पाठक, मनोज कुमार शर्मा, प्रताप सिंह रैकवाल, बहादुर सिंह नगदली आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें