Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाएं*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव एवं सभी अभियंता रहे मौजूद।

ADVERTISEMENTS

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में आवासीय एवं गैर आवासीय लंबित मानचित्रो की समीक्षा करते हुए सभी अभियंता को निर्देश दिए की आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए।

जिन मानचित्रो में आपत्ति हो उस संबंध में एक ही बार में आपत्ती दर्शाते हुए संपूर्ण विवरण के साथ आवेदक को उपलब्ध कराते हुए उनका समय पर निराकरण भी करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:- विधायक सहित 6 नामजद, अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रो में विभिन्न विभागों से अनापत्ति लेनी है उस संबंध में प्रत्येक सप्ताह संबंधित विभाग को अनुस्मारक पत्र प्रेषित किया जाए।

उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहायक अभियंता सप्ताह में प्रत्येक अवर अभियंताओं के साथ इन मानचित्रो के संबंध में समीक्षा करते हुए रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ समय से कार्य करें किसी भी दबाव में कार्य न हो।

नियमानुसार कार्यों को संपन्न कराएं, निर्धारित समय पर मानचित्र पास हो। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को निर्देश दिए कि वह भी समय-समय पर सभी अभियताओं के साथ समीक्षा करने के साथ ही क्षेत्रीय निरीक्षण भी अवश्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: श्रीनगर में धारी देवी मंदिर के समीप तैयार होगी हाईटेक पार्किंग, जमीन चिह्नित

निर्धारित समय पर मानचित्र स्वीकृत हो इस हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।

जनता को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाए, कार्य समय पर संपन्न हो।

बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें