Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ड्रैगन फ्रूट क्रांति लाने की तरफ बढ़ रही सोच*! पढ़ें और देखें vdo कैसे कमाई कर रहे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई कहानी लिखी जा रही है! स्वरोजगार की दिशा में लोग आगे बढ़कर आ रहे हैं!

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी सरकार की पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के सहयोग से अब ड्रैगन फ्रूट उत्पादन ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनता जा रहा है।

जनपद नैनीताल के बैलपड़ाव क्षेत्र में रेखा गोस्वामी, “गौरा समूह” एवं “विकास CLF” के माध्यम से इस पहल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। समूह आधारित और व्यक्तिगत स्तर पर स्थापित ड्रैगन फ्रूट इकाइयों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच जनता पार्टी का समर्थन करने पर शेर सिंह बर्खास्त*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

वर्तमान में इस क्षेत्र में लगभग 2 टन उत्पादन की संभावना जताई जा रही है, जो आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।ड्रैगन फ्रूट की बाजार में बढ़ती मांग ने इसे एक लाभकारी उद्यम बना दिया है। करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिलने वाला मूल्य किसानों और महिला समूहों के लिए आकर्षक आय का स्रोत बन रहा है।

प्रति पौधा 1300–1370 रुपये की लागत और सीमित जोखिम के बावजूद यह फसल दीर्घकालिक रूप से बेहतर रिटर्न देने वाली साबित हो रही है।इस दिशा में ग्रामोत्थान REAP परियोजना द्वारा रेखा गोस्वामी को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे लगभग 7 लाख रुपये की लागत से इकाई स्थापित की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 3 वर्षों में यह इकाई 6 से 7 टन तक उत्पादन देने में सक्षम होगी, जिससे परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण#! पढ़ें : और क्या हुई कार्रवाई...देखें vdo...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन के अनुरूप यह पहल न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर सामाजिक बदलाव की नई धारा भी तैयार कर रही है।

यह सफलता की कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ग्रामीण महिलाएं किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

ड्रैगन फ्रूट उत्पादन आज नैनीताल में केवल खेती नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की एक नई पहचान बन चुका है। सरकार आत्म निर्भर उत्तराखंड की दिशा में और अधिक मजबूती से कार्य करे तो नए आयाम स्थापित हो सकते हैं!

लोगों को भी चाहिए कि वह इस दिशा में अपने कदम बढ़ाएं और आत्म निर्भर उत्तराखंड के सपने को धरातल पर साकार करें! सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें