

हल्द्वानी। शुक्रवार को जमरानी बांध परियोजना अन्तर्गत (पी०आई०यू० जमरानी) द्वारा नैनीताल रोड में गौलावार फीडर नहर के किनारों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधों को हल्द्वानी काठगोदाम मोटर मार्ग में गौलावार फीडर नहर के किनारे पर सौंदर्याकरण हेतु लगाया गया।

कार्यक्रम में जिला-प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ए०पी० बाजपेयी व नगर आयुक्त परितोष वर्मा एवं जमरानी बांध से परियोजना के उप-महाप्रबन्धक बी०बी० पाण्डेय, परियोजना प्रबन्धक योगेश चन्द्र काण्डपाल, शाह नवाज, उपराजस्व अधिकारी सी०एस० काण्डपाल, सहा० परियोजना प्रबन्धक टी०एस० लटवाल, हिमांशु काण्डपाल, संजय तिवारी व दीपांशु जोशी तथा क्षेत्रीय अभियन्ता मो० शादाब, नीरज मिश्रा व परियोजना के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य काठगोदाम-हल्द्वानी मोटर मार्ग में हरियाली को बढ़ाना था।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत* कई घायल! देखें मृतकों की सूची…
ब्रेकिंग न्यूज: *खराब मौसम के बीच सीएम पुष्कर धामी पहुंचे पीपलकोटी*! पढ़ें-क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *जिनके घोड़े की भनक से ही घबरा जाते थे अंग्रेज*! पढ़ें~अमर शहीद *महेंद्र गोप* की बहादुरी…