

रामगढ़/नैनीताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया।
रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था।
शुक्रवार दोपहर वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन, NDRF की टीमों को मौके पर भेजनें के निर्देश दिये!
मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल को घायलों के लिए तुरंत एम्बुलेंस भेजनें को कहा! जिसके बाद पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ भेजा। मंत्री कैड़ा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है! भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज #जबरदस्त #बर्फ गिरने से# पर्वतारोही दल फंसा#! #सरकार ने हेली सेवा से# #चालीस को निकाला# सुरक्षित! पढ़ें~ कितने लोग फंस गए हैं…
ब्रेकिंग न्यूज: *रामनगर तहसील का कमिश्नर ने किया निरीक्षण*!पढ़ें~ क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *प्रेक्षक निर्वाचक नामावली की कमिश्नर ने प्राप्त फॉर्म की करी सुपर चेकिंग*! पढ़ें~ फोटो युक्त निर्वाचन नामावली संबंधी नवीन अपडेट…देखें vdo