Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-द फाउंडेशन एकेडमी बिंदुखत्ता में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Ad
खबर शेयर करें 👉

द फाउंडेशन अकादमी, रावत नगर प्रथम, बिंदुखत्ता में 15 अगस्त 2026 को स्कूल प्रांगण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण (Flag Hoisting) और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
​इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक महोदय एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और विद्यार्थियों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि हमें अपने देश के ध्वज को विश्व की नजरों में सबसे ऊपर रखना है तो हम सभी को प्रण करना होगा कि अपने चरित्र, व्यवहार, में परिवर्तन लाएं । देश को प्रदूषण से मुक्ति दिलाएं व साथ ही शिक्षा ग्रहण करके देश की उन्नति में नए नए अन्वेषण के माध्यम से देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत व मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रेक्षक निर्वाचक नामावली की कमिश्नर ने प्राप्त फॉर्म की करी सुपर चेकिंग*! पढ़ें~ फोटो युक्त निर्वाचन नामावली संबंधी नवीन अपडेट...देखें vdo
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें