Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को दी श्रंद्धाजलि! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विजय दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही नैनीताल पुलिस के जवानों द्वारा सम्मान जनक गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी , मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी द्वारा वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद सैनिक आश्रितों,वीर नारियों को सॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर संम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद सैनिक आश्रित श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी कृपाल दत्त, श्रीमती नंदा जोशी पत्नी सूबेदार कृष्णा जोशी, श्रीमती पार्वती देवी पत्नी सिपाही बदर सिंह, को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट जीएस चौहान, सैन्य अधिकारी मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा, विशिष्ट सेवा मेडल स्टेशन कमांडर दीपक जोशी, कर्नल आलोक पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल बी डी कांडपाल, कर्नल बी एस रौतेला, अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग हल्द्वानी ग्रुप कैप्टन सुरेंद्र रावत, कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व हल्द्वानी नगर के गौरव सेनानी तथा उनके आश्रित,गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के युवाओं में भरा है देश प्रेम का जज्बा*!पढ़ें! *कहां नहीं हुआ शहीद स्टेडियम का काम शुरु...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें