Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियो का अनावरण और इको फ्रेंडली बीज राखियां वितरित! पढ़ें रक्षाबंधन अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल । विकास भवन सभागार में इको फ्रेंडली बीज राखियां वितरण का आयोजन किया गया है।

ADVERTISEMENTS

पर्यावरण संरक्षण के बढ़ावा देने हेतु कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल स्थित भीमताल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में इको फ्रेंडली बीज राखी वितरण मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका ने आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियो का अनावरण करते हुए स्कूली बच्चों को राखियां वितरित की गई।और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है ।रक्षाबंधन पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर इन सुंदर इको फ्रेंडली आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियां को बांधे ।कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक बीज युक्त राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया ।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल डॉ एम. एस गुंजियाल ने कहा कि आयुर्वेदिक बीज युक्त राखी ऐसी रखी है जिसमें प्राकृतिक बीज संलग्न किए गए हैं ।रक्षाबंधन के बाद इस राखी के कागज को मिट्टी में दबाया जा सकता है।

जिससे कुछ ही समय में एक नया हर्बल पौधा अंकुरित होगा। हम इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधानसभा स्तरीय 'विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026' खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन*! पढ़ें~ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कहा...

कार्यक्रम में उपस्थित जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम.एस गुंजियाल एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ बबीता कन्याल , कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप सिंह मेहरा द्वारा किया गया ,डॉ लक्ष्मण सिंह राणा,डॉ शशि राणा, डी .पी .एम कमलेश भट्ट, चीफ फार्मासिस्ट विनय दरमोडा , खजान सिंह ,हरिकेश एवं लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की अध्यापिका श्रीमती कंचन जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें