
जसपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। 8वीं में पढ़ने वाली एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने देर शाम घर में आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के लोग बाहर गये हुए थे। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।पुलिस के अनुसार बीती 11 मार्च को क्षेत्र का ही 30 वर्षीय टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार एक छात्रा को उसके पिता के घायल होने की झूठी खबर देकर अपने साथ काशीपुर ले गया था।
आरोप है कि सुरेंद्र ने यहां एक होटल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे चौराहे पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची, पीड़ित छात्रा ने परिवार को मामले की जानकारी दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…