Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सेना का दर्जी बनकर रकीब कर रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी! पढ़ें कैसे पकड़ा गया…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देश के अंदर छिपे बैठे पाकिस्तान के प्रेमी किस तरह देश की जासूसी पाकिस्तान को कर रहे हैं इसका एक नायब उदाहरण हरिद्वार में सामने आया है!

ADVERTISEMENTS Ad

यहां एक पाकिस्तानी जासूस को पुलिस ने सेना के अधिकारियों की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रकीब पुत्र इकबाल ग्राम दुसनी जिला हरिद्वार लंबे समय से बठिंडा सैन्य छावनी में सेना के दर्जी के रूप में काम किया करता था।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में मौसम का यू-टर्न: नौ जिलों में वर्षा-हिमपात की संभावना, आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी

उसके मिजाज और हाव भाव से सेना के एक अधिकारी को कुछ संदेह होने लगा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमनीत कोंडल के अनुसार पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी के मोबाइल में सैन्य दस्तावेज मिले जिससे मामला गंभीर लगा।

पुलिस ने रकीब टेलर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला किस पाकिस्तानी एजेंसी से जुड़ा है और आरोपी किसे पूरी जानकारी देता था।

पुलिस यह भी पता लगा रही हैऐ कि मामला जासूसी का है या फिर हनी ट्रैप का है। इस जासूस के पकड़े जाने से पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने कहा– "जनसेवा को समर्पित रहा उनका जीवन"
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें