

एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव में अध्यनरत दृष्टि नेगी पुत्री खनन व्यवसाई तारा सिंह नेगी निवासी काररोड बिंदुखत्ता ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94 2% अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है दृष्टि के अंग्रेजी 92 हिंदी 95 गणित 86, विज्ञान 95 और सामाजिक विज्ञान94 अंक आए हैं।
CBSEकी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में BLM सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोतीनगर के छात्र ऋषभ खत्री द्वारा 92.20%अंक हासिल कल क्षेत्र का नाम रोशन किया है उक्त सफलता हासिलकरने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया हैं । बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित अनेकों लोग थे।नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत पान सिंह खत्री जो की ऋषभ खत्री के पिता है ने द्वारा बताया गया कि ऋषभ द्वारा कभी भी अन्यत्र ट्यूशन का सहारा नहीं लिया गया और पढ़ाई में कोई शंका होने पर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से समाधान कर यह मुकाम हासिल किया है। ऋषभ ने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता सहित स्कूल गुरुजनों को श्रेय दिया है।
लालकुआं। यहां कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल मंजू सैनी एवं हेड कांस्टेबल बॉबी सिंह की पुत्री कनक सैनी ने बीएलएम एकैडमी में हाईस्कूल की परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त करते हुए क्षेत्र के साथ-साथ परिवार का नाम रोशन किया है।
कनक के हिंदी में 98, अंग्रेजी98, गणित98, विज्ञान98 और सामाजिक विज्ञान में 100 अंक आए हैं। कनक द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि पर बीएलएम अकादमी के प्रबंधक साकेत अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी समेत तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
लालकुआं की बेटी निशा लोहनी ने 10वीं में 95% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, बनी मेहनत की मिसालकहा जाता है कि सफलता उम्र नहीं देखती — इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है लालकुआं की होनहार छात्रा निशा लोहनी ने, जिन्होंने CBSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में 95% अंक अर्जित कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।BLM Academy की छात्रा निशा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। उन्होंने हिन्दी में 100, अंग्रेज़ी में 95, गणित में 90, विज्ञान में 91, सामाजिक विज्ञान में 96 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी विषय में भी 98 अंक प्राप्त किए हैं। यह अंक सिर्फ संख्याएं नहीं, बल्कि उनके समर्पण, संतुलन और ज्ञान की गहराई का प्रतीक हैं।निशा के पिता भगवत चंद्र लोहनी और माता बीना लोहनी अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद खुश और गर्वित हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर मोड़ पर उनका साथ दिया। खासतौर पर उनकी माँ बीना लोहनी ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास और संस्कारों से भी समृद्ध किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना प्रदर्शन जारी*! पढ़ें~ किसने किया संबोधित… देखें vdo…
ब्रेकिंग न्यूज: *बाबा केदार बर्फ से लकदक*! पढ़ें कब बंद होने हैं कपाट…
ब्रेकिंग न्यूज: *तीन जगह चल रहा है श्री रामलीला मंचन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट… देखिये vdo…