Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता:-बेसहाय और घायल गौवंश/बेजुबानों की सेवा के लिए आगे आए स्थानीय युवक, विधायक ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता, /लालकुआं : बेसहाय और घायल गौवंश सहित अन्य बेजुबानों की सेवा के लिए गौरी केयर सोसाइटी द्वारा बिंदुखत्ता-घोड़ानाला क्षेत्र में गौ आश्रय शेल्टर की स्थापना की जा रही है। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस सेवा परियोजना की प्रेरक शक्ति मोहित जोशी और दीपक पांडे हैं, जिनकी समर्पित सोच, कठिन परिश्रम और करुणा से ओत-प्रोत दृष्टिकोण ने समिति को दिशा दी। समिति आज जिस स्तर पर कार्य कर पा रही है, वह इन युवाओं के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। मोहित जोशी के आग्रह पर ही उनके पिता श्री नरेंद्र जोशी ने इस महान उद्देश्य हेतु भूमि दान की, जो न केवल एक प्रेरणादायक पहल है, बल्कि बिंदुखत्ता जैसे क्षेत्र में सेवा संस्कारों की गूंज है।

ADVERTISEMENTS

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भूमि दानकर्ता नरेंद्र जोशी का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर सम्मानित किया और युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा,
“जहाँ एक ओर आज का युवा नशे जैसी बुराइयों में अपने जीवन और परिवार को संकट में डाल रहा है, वहीं मोहित और दीपक जैसे युवाओं ने सेवा का मार्ग चुनकर समाज के सामने एक जीवंत आदर्श प्रस्तुत किया है। इनका कार्य न केवल बिंदुखत्ता के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने आगे कहा कि वह इस जनकल्याणकारी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विधायक निधि सहित अन्य माध्यमों से हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इसी क्रम में पूर्व विधायक निधि से ₹200000 वहवरमान में व्यक्तिगत उन्होंने ₹11,000 की प्रारंभिक राशि भेंट कर निर्माण कार्य के शुभारंभ की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेश चंद्र पांडे, सोनू पांडे, केशव दत्त पांडे, मोहनचंद पांडे, देवेंद्र गोस्वामी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक जीत सिंह ठाकुर ने कुशलतापूर्वक निभाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें