

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकगीतों और पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महोत्सव ‘लोकथात’ का आयोजन किया जा रहा है। 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिंदुखत्ता की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता में संपन्न होगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में लोकगायकों और लोककलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
वहीं, 22 नवंबर को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें कुमाऊंनी लोकनृत्य, झोड़ा-चांचरी और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। शाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
लोकगायक प्रहलाद मेहरा की विरासत को आगे बढ़ाने की पहल
आयोजकों का कहना है कि स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा ने अपना जीवन उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया था। उन्होंने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक लोकविधाओं के माध्यम से पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का काम किया। ‘लोकथात’ महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उनकी सांस्कृतिक विरासत को संजोना और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।
जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने क्षेत्रवासियों, लोकसंस्कृति प्रेमियों और संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआं: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मचा कोहराम
लालकुआँ:- भाजपा से टिकट की जंग तेज! कमलेश चंदोला की दावेदारी ने बढ़ाई हलचल, जनसेवा और सक्रियता के दम पर मजबूत दावेदार के रूप में उभरे
भीमताल में टिकट की दौड़ के बीच हरीश बिष्ट की दावेदारी चर्चा में, लगातार ब्लॉक प्रमुख रहने का अनुभव और गांव-गांव तक मजबूत पकड़….