Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

* ब्रेकिंग न्यूज* अकेले हल्द्वानी में ही चल रहे थे 13 मदरसे! प्रशासन ने किए सील! अब रामनगर और कालाढूंगी की बारी! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी सरकार का असर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (नैनीताल) नैनीताल जनपद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रविवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए 13 मदरसों को सील किया ।

ADVERTISEMENTS

बताया जाता है रामनगर और कालाढूंगी में अवैध रूप से मदरसे चल रहे हैं जनपद में जहां भी सूचना मिलेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया।

अभियान के अंतर्गत 13 मदरसों को सील किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे की गई, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे। उनके सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक(सिटी)प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा,रेखा कोहली,पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी,दीपशिखा अग्रवाल,तहसीलदार मनीषा बिष्ट,कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जेन अल्फा के सवाल और mp सरकार*! #चंदला में बच्चों को सड़क चाहिए, तो सिरोंज की छात्राओं को स्कूल आने-जाने का उचित किराया#! पढ़ें -बच्चों के सवाल...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें