Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जल्द होगा उत्तराखंड में मंत्रीमंडल विस्तार! पढ़ें किनको दिया जाएगा मौका…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, कैबिनेट में तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। देहरादून में हलचल तेज होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे मंदिर को अन्यत्र किया स्थापित! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट...

सूत्रों के मुताबिक, यह विस्तार केवल कैबिनेट तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार 16 राज्य मंत्रियों की सूची भी तैयार कर चुकी है, जिसे अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक किया जा सकता है।

यही नहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्षों की घोषणा भी इसी के साथ की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इस संभावित विस्तार में महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने के संकेत भी मिले हैं। खास तौर पर केदारनाथ क्षेत्र से विधायक आशा नौटियाल का नाम मंत्री पद के लिए सामने आया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व संतुलन का प्रयास भी सरकार करेगी।

हरिद्वार से विधायक प्रदीप बत्रा और कुमाऊं क्षेत्र से फकीर राम टम्टा भी संभावित नए मंत्रियों की सूची में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट *ऑपरेशन प्रहार* का कहर*! दो अपराधी मुठभेड़ में दबोचे! पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे थे! पढ़ें अपराधी कहां के हैं...

इन नामों को लेकर पार्टी के अंदरूनी हलकों में जोरदार चर्चा है और इनकी सियासी अनुभव एवं क्षेत्रीय प्रभाव को देखते हुए इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस विस्तार की रणनीति 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है।

पार्टी संगठन की ओर से ऐसे चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जनाधार है और जो संगठन के साथ लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आया राम गया राम वालों से पार्टी परहेज कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें