


नैनीताल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल में UCC से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड *”समान नागरिक संहिता” (UCC – यूनिफॉर्म सिविल कोड)* लागू करने वाला प्रथम राज्य है। इसके माध्यम से सभी लोगों के पारिवारिक और निजी मामलों जैसे विवाह, तलाक, संपत्ति, गोद लेना आदि के लिए समान कानून लागू होंगे।
26 मार्च, 2010 के बाद जिनका भी विवाह हुआ है उनका पंजीकरण अनिवार्य है और *27 जनवरी, 2025 के बाद होने वाली सभी शादियों के लिए विवाह पंजीकरण 60 दिन के अंदर करवाना आवश्यक है।
इसकी जानकारी अधिवक्ता संगीता टाकुली द्वारा दी गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा UCC नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
स्वस्थ बेटी उज्जवल भविष्य के तहत बच्चों को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमा फ़कलियाल द्वारा प्रजनन, स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, गर्भाशय, कैंसर जैसे विषय में चर्चा की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ रेनू मार्तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग की गई और करियर के लिए जानकारी दी।
कार्यक्रम में बाल विवाह के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति से जेंडर स्पेशलिस्ट चंद्रा द्वारा तेरे मेरे सपने की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य जयश्री, सेक्टर सुपरवाइजर कविता और कुसुम लता के साथ OSC नोडल नीलम नाथ आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ सुशीला तिवारी स्कूल की छात्रा खुशी का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे ने बढ़ाई सक्रियता! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आबकारी विभाग सरकार के निर्देश पर हुआ सक्रिय*! *ताबड़तोड़ छापेमारी*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…