Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन हुआ प्रारम्भ*! *उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*! पढ़ें खनन कारोबार से जुड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चोरगलिया। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नंधौर नदी के पांचों गेटों पर खनन निकासी की आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

ADVERTISEMENTS

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में खनन, राजस्व, वन एवं सिचाई महकमे के अधिकारियों के साथ पांचों गेटों का स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान में पांचो गेटों से नदी से खनन निकासी का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे का हब बन गया बिंदुखत्ता*! पढ़ें : कहां पकड़ा गया स्मैक विक्रेता...

अपर जिलाधिकारी ने निकासी गेटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निकासी गेटों पर वन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खनन में लगे वाहन स्वामियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में नियमानुसार खनन का कार्य करें।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने नंधौर नदी में सिचाई विभाग द्वारा किये जा रहे बाढ सुरक्षा के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला खान अधिकारी राजभर सिंह, अधिशासी अभियंता सिचाई दिनेश रावत,अनुभाग अधिकारी वन निगम मोहन सिंह महरा व उपखण्ड अधिकारी वन अमित जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हरिद्वार कुंभ मेले के लिए मिले 115.61 करोड़*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने किसका जताया आभार...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें