Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *फिर सड़क हादसा*! *पांच मरे पांच घायल*! पढ़ें चंपावत अपडेट*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। आजकल फिर से पहाड़ों पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं! यहां एक फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें पांच लोगों की मौत होने का समाचार है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं मामला चंपावत जनपद से सामने आया है।

जिले के बागधार के पास तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारात से लौट रही बोलेरो (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या बिंदुखत्ता को नशे में डुबोकर मारने का हो गया अनुबंध! पढ़ें प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात...

यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब वाहन बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर वापस आ रहा था। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसकी सूचना मिलते ही चंपावत सीओ सीटी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तेजी से दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल दुर्गम और खड़ी ढलान वाले क्षेत्र में था, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

SDRF टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की सहायता से खाई में उतरकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*! पढ़ें :: *सैनिक स्कूल घोड़ाखाल* अपडेट...

जानकारी के मुताबिक मृतकों में दिबडिब्बा विलासपुर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश चंद्र उनियाल, 35 वर्षीय केवल चंद्र उनियाल, पंतनगर निवासी 32 वर्षीय सुरेश नौटियाल, अल्मोड़ा के भिक्यासेन क्षेत्र के सियालदेह निवासी छह वर्षीय प्रियांशु चौबे तथा उसकी 28 वर्षीय माता भावना चौबे शामिल हैं। बताया जाता है कि ये सभी बारात से लौटते समय वाहन में सवार हुए थे।

घायल व्यक्तियों में सारघाट, अल्मोड़ा निवासी 38 वर्षीय देवीदत्त पांडे, 12 वर्षीय धीरज उनियाल, पिथौरागढ़ निवासी 14 वर्षीय राजेश जोशी, दिल्ली निवासी पांच वर्षीय चेतन चौबे और एक अन्य व्यक्ति भास्कर पांडा शामिल हैं, जिनके निवास संबंधी विवरण प्राप्त नहीं हो सके हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें