Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी”! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। यहां ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

हत्या के कुछ ही दिनों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के त्यागपत्र से उठते सवाल*! पढ़ें ~ क्या कहा आईएएस अधिकारी ने...

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की रात पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल को आरोपी शिवा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक दीपक आरोपी के रिश्तेदार की लड़की से बातचीत करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। घटना की रात बनखंडी मंदिर के पास दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया, जो दीपक की मौत का कारण बना।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर लगेंगे शिविर*! पढ़ें ~ कब कहां लगेगा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें