Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पीयूष के समर्थन में उतर रहे जनप्रतिनिधि*! मुकदमा वापसी की मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं । समाजसेवी पीयूष जोशी की गिरफ्तारी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन हुआ और रिहाई की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी पीयूष जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में बरेली रोड क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। इधर कई अन्य सगंठन भी विरोध करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS

मंगलवार को कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों ने एकजुट होकर लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के तटीय भागों में भू कटाव तेज*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पीयूष जोशी लंबे समय से क्षेत्र में नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि हाल ही में मदरसन फैक्ट्री के श्रमिकों के समर्थन में खड़े होने के कारण उन्हें राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।

जनप्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई को “अनैतिक” बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संदेश जाता है और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी*! आज निकलेगी विशाल कलश यात्रा! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीयूष जोशी को शीघ्र बिना शर्त रिहा नहीं किया गया, तो क्षेत्र में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, रमेश जोशी, जानकी देवी, सोनी पंत, राधा कैलाश भट्ट, रुक्मणी नेगी, गरिमा पांडे और इंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि वे न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें