

भीमताल । यहां ब्लॉक के अंतर्गत ज्योली गांव में बाघ के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, ज्योली गांव निवासी 52 वर्षीय हेमा पांडे बुधवार सुबह करीब 9 बजे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं।

उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब हेमा पांडे का कोई पता नहीं चला तो साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ या गुलदार ने महिला को अपना शिकार बनाया।स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी मनोरा क्षेत्र के मोरा गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की जान जा चुकी है।
उस घटना के बाद वन विभाग ने एक बाघ को पकड़कर आदमखोर घोषित किया था, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने बताया आज दोपहर ज्योलिकोट से लगे गांव ज्योली में श्रीमती हेमा पांडे की चारा लाते समय गुलदार हमले से निवाला बनाने की सूचना मिली सूचना मिलते ही मौके के लिए जनसंवाद से ही मौके के लिए रवाना हुए मौके पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों को निजात देने को कहा प्रमुख ने कहा छेत्र में एकाएक घटना हो रही वन विभाग इन आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों के निजात के लिए उचित कार्रवाई करे घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए।घटना की सूचना मिलते ही मनोरा रेंज के वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *भीषण अग्निकांड में दो लोग जिंदा जल मरे*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा ने उत्तराखंड के प्रकोष्ठ संयोजक किए नियुक्त*! पढ़ें किस किस को मिली जिम्मेदारी…
नशे के खिलाफ खेल की मुहिम: बिंदुखत्ता में बैडमिंटन टूर्नामेंट बना युवाओं के लिए प्रेरणा