Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *असंतुलित होकर बस डिवाइडर से भिड़ी*! दर्जन भर से अधिक घायल! पढ़ें कहां जा रही थी बस…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार दोपाखी के पास अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही सैलानियों से भरी केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *खेड़ा गोविंद ग्राम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित*! पढ़ें~ क्या बोलीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख...

इस हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गरमपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर हल्द्वानी लौट रहे थे। यात्रियों में राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के पर्यटक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:जिले से बाहर पशुओं को लाने व ले जाने पर रोक, लम्पी रोग के बढ़ते प्रकोप से हरकत में आया प्रशासन...

इस दुर्घटना में दो लोग ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें