Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज:कल हाथीखाना तो आज खड्डी मोहल्ला! पढ़ें क्यों हैं संकट में लालकुआं की बस्तियां …

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। इस शहर पर फिर एक बार संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं! रेलवे प्रशासन के साथ ही अब वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए जीपीएस माध्यम से खड्डी मोहल्ला क्षेत्र का सर्वे किया है।

ADVERTISEMENTS

पूछने पर इस दौरान वनाधिकारियों ने कहा कि खड्डी मोहल्ला वाली भूमि वन विभाग की है। इसे वन विभाग खाली करवाने के लिए निरीक्षण कर रहा है!
लालकुआं गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग से पूर्व की ओर इन दिनों रेलवे प्रशासन व वन विभाग द्वारा द्वारा पृथक पृथक रूप से किये जा रहे सर्वे कार्य से लोगों में जबरदस्त दहशत देखने को मिल रही है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

क्योंकि आजकल रेलवे प्रशासन द्वारा नगर में रेलवे विभाग की भूमि पर कथित अतिक्रमण की सर्वे कर लोगों की दुकान व घरों में काले निशान लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गौला रेंज के डिप्टी रेंजर दीपचंद आर्य , वन दरोगा संदीप सूठा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जीपीएस की मदद से रेल पटरी व खड्डी मोहल्ले में सर्वे शुरू किया और काफी देर तक आसपास के क्षेत्र में जीपीएस के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया।


गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर में वन भूमि का सर्वे कार्य किया जा रहा है, जीपीएस की मदद से वन भूमि की पहचान की जा रही है।


इधर रेलवे के बाद वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए सर्वे अभियान से यहां लोगों में हड़कंप मच गया है।

यहां निवास करने वाले लोगों का कहना है कि लालकुआं शहर को धीरे-धीरे अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है, अब तक आधा शहर विभिन्न विभागों ने अतिक्रमण के नाम पर समाप्त कर दिया है और अब हाथीखाना क्षेत्र और खड्डी मोहला निशाने पर पर! इससे पहले नगीना कालोनी निशाना थी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कहीं बड़ी क्रांति की ओर तो नहीं भावी भारत* ? पढ़ें : मौजूदा संकट में! *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

लोगों ने आरोप लगाया है कि अब बचे कुछ घरों को भी तोड़ने की साजिश की जा रही है, जिसका क्षेत्रवासी भारी विरोध करेंगे।
रेलवे ने कल फलाहारी बाबा मंदिर तक अपनी सरहद बताते हुए फीता लगा दिया, आज वन विभाग ने खड्डी मोहल्ला का सर्वे किया है, इसके अलावा ड्रोन से सर्वे की सूचना भी मिल रही है, कुछ लोगों ने बताया कि इलाके में ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें